फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, ईंट से हमला, सिर में पांच टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लोधामंडी में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया। घायल युवक के सिर में पांच टांके आए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संजीदा निवासी मोहल्ला लोधामंडी ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा जुबैर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गनी और राजा ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर ईंट से वार कर दिया। जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान जुबैर का भाई खुर्शीद उर्फ सोनू उसे तलाशते हुए मोहल्ला मैदानियान पहुंचा।

वहां उसने देखा कि दोनों युवक उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। सोनू ने किसी तरह बीच-बचाव कर अपने भाई को बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें