हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में होली पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, चार मार्च को हैवल्स कंपनी के समीप एक युवक मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एम्स ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन (23) पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम कटनी, थाना लैंसडाउन, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।