फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iबहादराबाद थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांचI

थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह (33) निवासी ग्राम बारुकी बिजनौर हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल रविवार को अपनी बाइक से बहादराबाद के पीठ बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें