फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहकारी समितियों में अनंतिम मतदाता सूची की चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सहकारी समितियों के चुनाव की घोषणा कर दी गई। जनपद की समस्त 43 सहकारी समितियों में चुनाव अधिकारिरयों ने चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी गई। इन पर आईं आपत्तियों के बाद 12 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। जिस पर 19 नवंबर को डायरेक्टर और 20 नवंबर को सभापति, उप सभापति और अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।सोमवार को क्षेत्र की सहकारी समितियों में अनंतिम मतदाता सूची चस्पा करने के लिए चुनाव अधिकारियों को आदेश का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर में एक बजे तक सूची चस्पा नहीं हुई तो कई सदस्य लौट गए। इस दौरान सहकारी समितियों के चुनाव रद्द होने की चर्चा होती रही है। काफी इंतजार के बाद जब संबंधित अधिकारियों का आदेश मिला तो चुनाव अधिकारियों ने दोपहर एक बजे के बाद समितियों में अनंतिम मतदाता सूची चस्पा की है।सहकारी समितियों में अनंतिम मतदाता सूची चस्पा होने के बाद से क्षेत्र में सहकारी समितियों के डायरेक्टर, उप सभापति व सभापति के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन पदों पर चुनाव लड़ने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। बादशाहपुर स्थित सहकारी समिति के सचिव विपिन कुमार चौहान व चुनाव अधिकारी अरविंद मलिक ने बताया कि मंगलवार को सहकारी समितियों में अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें