भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी को आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमलेक करने के मामले में पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपी अभिनेत्री की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, भाजपा के एक पूर्व विधायक की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि होली के दिन परिचित युवक ने उसे फोन कर होली की बधाई दी अैर फिर अभद्रता करने लगा। आरोप था एक अनजान नंबर उसे उसके आपत्तिजनक फोटो भेजे।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: इस बार चालकों-परिचालकों को आराम करने की सुविधा देगी सरकार, ये है विभाग की तैयारी
आरोप था कि 21 मार्च को उर्मिला निवासी सहारनपुर यूपी ने उसकी मां के मोबाइल पर मैसेज किया कि राघव ने उसे फोटो दिए हैं। इन फोटो को वह वायरल कर देगी। वरका उसे रुपये दिए जाएं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राघव आनंद निवासी न्यू माधवनगर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।