हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ज्वालापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रावली महदूद निवासी रवि शंकर ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है। सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।