लालढांग। लालढांग क्षेत्र के लहारपुर गांव जाने वाले मार्ग पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को हुई भारी बरसात हो जाने के मार्ग में जगह-जगह पानी भर गया है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग जगह-जगह गड्ढे होने गड्ढों ने पानी भर गया जिससे कीचड़ होने कारण दलदल हो रही है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे पानी में गिरकर चोटिल हो रहे । उप प्रधान अंजू सैनी ने बताया कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसात होने पर पानी भर जाता हैं जिससे दोपहिया वाहन वालों को पानी भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। संबंधित विभागों से लगातार मांग की जा रही हैं। वहीं लालढांग बाजार व मोहल्लों में रवासन नदी के पानी से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।रवासन नदी में आए उफान से नहरों में पानी बढ़ गया जिससे नहरों का पानी बलबीर सिंह रावत, रमेश सिंह, के घरों में पानी भर गया,प्राचीन शिव मंदिर , खाकिर गिरी बाबा मंदिर भी पानी से जलमग्न हो गए।