फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने दुधियाबंध मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक महिला को 10.54 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1300 रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। दुधियाबंध रोड पर बिजलीघर के सामने घाट की ओर से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़ी और तेज कदमों से घाट की सीढ़ियों की तरफ जाने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसे रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम दीपा निवासी नई बस्ती खड़खड़ी, हरिद्वार बताया। महिला ने बताया कि उसकी भीमगोडा में चाय की दुकान है। उसने हरियाणा टापू के पास एक व्यक्ति से स्मैक लेने और घाट क्षेत्र में नशा करने वालों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात कही। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें