फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होटल में ठहरे पंजाब के यात्री की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में ठहरे पंजाब के यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शिवमूर्ति गली स्थित गोपाल धाम में ठहरे एक यात्री कमरे में मृत पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रमेश अरोड़ा (51) पुत्र निहालचंद निवासी ग्राम दौलतपुरा निवान जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रमेश अरोड़ा 25 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे से गोपाल धाम में ठहरा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह जब कर्मचारियों ने अंदर पहुंचकर देखा तो वह कमरे में मृत पड़ा था। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। हृदय गति रुकने या फिर अन्य कारणों से मौत हो सकती है। फिलहाल शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें