फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक किशोर और दो फैक्टरी कर्मचारी लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली और सिडकुल थाना क्षेत्र से एक किशोर और दो फैक्टरी कर्मचारी लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मनसा देवी धर्मशाला मायापुर निवासी राजेंद्र ने शिकायत देकर बताया कि 11 अप्रैल की सुबह उसका पुत्र केतन (17) स्कूल के लिए निकला था। कुछ देर बाद घर में उसकी हाथ से लिखी चिट्ठी मिली, जिसमें उसने लिखा है कि वह घर से अपने सपने पूरे करने जा रहा है। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि वह वहां भी नहीं है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि जल्द किशोर को ढूंढ लिया जाएगा।

वहीं, शिल्पी दीक्षित निवासी महादेवपुरम फेस-1 सिडकुल ने शिकयत दी कि उसका पति नीरज दीक्षित 12 फरवरी को कंपनी में ड्यूटी पर गया था। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, विवेक निवासी काशू नगला ताना दातांगज जिला बदायूं यूपी हाल पता रावली महदूद ने शिकायत देकर बताया कि उसका भाई संजू सिंह 19 फरवरी की शाम को कंपनी में ड्यूटी पर गया था। इसके बाद से लापता हो गया। आज तक उसका कुछ पता नहीं चला। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें