हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब के लिए रुपये मांगने पर मना करने पर उससे मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि दो युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राज विहार फेस-3 जगजीतपुर निवासी अभिषेक धीमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मित्र के साथ 12 सितंबर की शाम कस्तूरी एन्क्लेव फुटबॉल ग्राउंड के पास से जा रहा था। तभी कौशल पांडे और अमन रावत वहां पहुंच गए और उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। उसने पैसे देने से मना दिया, जिस पर दोनों भड़क गए और लोहे के पाइप व डंडे से उस पर हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।