पथरी। धनपुरा में पैठ बाजार के निकट मार्ग पर जलभराव हो रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़क पर फैल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम व संबंधित अधिकारियों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, शकील अंसारी, सलीम अहमद, गुलशन अंसारी का कहना है कि इस मार्ग से कई स्थानों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी है। विद्यालय में आने-जाने वाले बच्चों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।