फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पूर्व विधायक राठौर की बढ़ी मुश्किलें, कार हड़पने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज

Sat, 10 Jan 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कार को ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने पीड़ित से अपने उपयोग के लिए मांगा था। भरोसे में आकर कार दे दी। बाद में जब उन्होंने कार वापस मांगी तो लगातार टालमटोल की जाती रही।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल मामले में फंसे पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब राठौर पर एक व्यक्ति की कार हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार गौतम पुत्र कलीराम निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कार को ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपने उपयोग के लिए मांगा था। भरोसे में आकर कार दे दी। बाद में जब उन्होंने कार वापस मांगी तो लगातार टालमटोल की जाती रही। आरोप है कि बीते चार वर्षों से वह अपनी कार वापस पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस...अब सीबीआई करेगी VIP के रहस्य की जांच, आईजी गढ़वाल ने कहा-हर संशय होगा दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब भी वह ज्वालापुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर कार लेने जाते हैं तो साफ इन्कार कर दिया जाता है। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि पूर्व विधायक ने धमकी दी कि दोबारा कार मांगी तो गोली मार दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें