फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 26 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को बहादराबाद बाईपास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक और नशा तौलने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी बरामद की। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम गश्त करते समय बहादराबाद बाईपास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से एक युवक स्कूटी से पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसक ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुफरान निवासी रुडकी बताया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें