फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में अंतरराष्ट्रीय मधुमेह दिवस पर मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं पीड़ित बच्चों और युवाओं को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम की ओर से बचपन से ही मधुमेह से पीड़ित बच्चों में आत्मविश्वास, जीवन जीने की कला और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि मिशन की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाना और उसे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मधुमेह से पीड़ित बच्चों को भी देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो रामकृष्ण मिशन की सराहनीय पहल है। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम के सचिव डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व मधुमेह से पीड़ित तीन छोटे बच्चों के साथ इस पहल की शुरुआत की गई थी। आज लगभग 180 बच्चे एवं युवा जुड़ चुके हैं। इस मौके पर स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज, हितार्थ प्रिंस, डॉ. स्वामी दयामूर्त्यानंद महाराज, मयंक, जगदीश महाराज, महंत गुरमीत सिंह महाराज, स्वामी नित्यानंद महाराज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. समरजीत चौधरी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रश्मि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें