फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी के अपहरण-यौन शोषण में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से नाबालिग का बहलाकर अपहरण कर यौन शोषण करने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल निवासी नहटौर जिला बिजनौर हाल हेतमपुर रोशनाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीती 29 जनवरी को एक व्यक्ति ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान दो फरवरी को पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। मामले की पड़ताल में राहुल का नाम सामने आया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को महिंद्रा चौक के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें