हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने 2.35 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। लालपुल से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की तरफ आम के पेड़ के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम भविष्य पाल उर्फ सागर निवासी कठघर होली का मैदान, थाना कठघर जिला मुरादाबाद यूपी बताया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।