फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नगर निगम ने 30 स्थानों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरकी पैड़ी क्षेत्र में चलाया अभियान, टीम ने सामान भी किया जब्तI
विज्ञापन


नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने हर की पैड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया।

सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल के नेतृत्व में चले अभियान के तहत हर की पैड़ी के हनुमान मंदिर के साथ भीमगोड़ा बैरियर और कपूरथला में अभियान चला। टीम को देखकर लघु व्यापारी अपना सामान समेटने लगे। लेकिन बिना देर किए टीम ने 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान टीम को लोगों के हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन, पुलिस की मौजूदगी के चलते लोगों की एक न चली। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत हरकी पैड़ी क्षेत्र के अलग-अलग 30 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान लोगों को फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें