फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार ट्रक ने आम से लदे लोडर वाहन पर मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के पृथ्वीराज चौहान चौक के पास बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोडर वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से आम से भरा वाहन पलट गया और उसमें लदे लगभग 12 सौ क्विंटल आम सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि सिकरोढ़ा निवासी दिलशाद अपने लोडर वाहन में शकील, मुकीम के 12 सौ कुंतल आम सुबह चार बजे गांव से लेकर ज्वालापुर मंडी जा रहे थे। बहादराबाद पहुंचने पर उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दी और शौच के लिए कुछ दूर गए थे। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा तो तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मारकर पलटा दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वाहनों को कब्जे में ले लिया। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें