फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मायापुर में युवकों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच लाठी-डंडे चल गए। सड़क पर सरेराह मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम तुलसी चौक से शिवमूर्ति चौक जाने वाले मार्ग पर एक निजी स्कूल के सामने युवकों के दो गुट भिड़ गए। बताया गया कि किसी पुराने मामले में एक व्यापारी को पीटने के लिए दूसरा गुट पहुंच गया। दुकान के बाहर सड़क पर लाठी-डंडे चले। इस बीच एक व्यक्ति ने बीच-बचाव का प्रयास किया। मगर युवक मानने को तैयार नहीं थे। वहीं, दुकान के अंदर से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी का कहना है कि तहरीर आने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें