सिडकुल। गांव सलेमपुर और दादूपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित हो रहे कबाड़ के गोदामों की जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनेगी। कमेटी रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले कबाड़ियों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इनकी जांच के लिए जांच के लिए एचआरडीए, प्रशासन, दमकल विभाग की संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी जो कबाड़ियों की दुकानों की जांच करेगी। इसके बाद तय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर ने भी स्पष्ट कहा है कि इलाके में चल रहे प्लास्टिक के कबाड़ गोदामों की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कि यदि कहीं भी मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।