फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी मालिक बनकर जमीन की रजिस्ट्री, किसान से 19 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में जमीन खरीद के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से जमीन का मालिक बनाकर पेश किया गया और रजिस्ट्री कराकर किसान से 19 लाख हड़प लिए गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर ने शिकायत में बताया कि उन्हें कृषि कार्य के लिए जमीन की जरूरत थी। दिसंबर 2024 में परिचित सतीश कुमार निवासी बुक्कनपुर ने रणवीर निवासी पीतपुर लक्सर व सुशील कुमार निवासी रानीमाजरा से मिलवाया। तीनों ने बताया कि उनके साथी अशोक कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के पास नसीरपुर उर्फ नसत्तरपुर में पांच बीघा जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है।
सभी ने जमीन दिखाकर 19 लाख रुपये में सौदा तय कराया। कागजात देखने पर भूमि अशोक के नाम दर्ज मिली। जनवरी 2025 में एक व्यक्ति को उसके घर लाकर अशोक कुमार के रूप में पेश किया, उसने खुद को भूमि का मालिक बताया। एक जनवरी को इन सभी को सात लाख नकद, 12 लाख के दो चेक दिए। तहसील में जमीन की रजिस्ट्री भी कराई।
विज्ञापन

चेक की रकम का भुगतान भी हो गया। इसके बाद खेत ठेके पर होने और आठ माह बाद कब्जा देने की बात कही। हाल ही में वह खेत पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि भूमि का असली मालिक अशोक कुमार ही है, लेकिन वह व्यक्ति नहीं था जिसने जमीन बेची थी। पता चला कि चेक की रकम अशोक कुमार पुत्र रामपाल निवासी रानीमाजरा के खाते से निकाली गई। तब धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला। आरोप है कि शैलेंद्र निवासी रुड़की को फर्जी तरीके से अशोक कुमार बनाकर पेश किया गया और सभी आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत उसके साथ 19 लाख की धोखाधड़ी की। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें