क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट कर तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मैन्ना पुत्री यामुल निवासी ग्राम बादशाहपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसका निकाह कुछ साल पहले खुशनूद निवासी ऐथल से हुआ था। कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर तलाक देने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि पति ने उससे मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसकी पुत्रियों को घर से बाहर निकाल दिया।
आरोप है कि सभी लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की। इस मामले में विवाहिता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति खुशनूद, बुशरा, शहनाज, आमिर, समीर, मुर्तजा, मुंतजिर, रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।