फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन तलाक देने के आरोप में पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपथरी थाना क्षेत्र का मामला, ससुरालियों पर मारपीट करने का भी आरोपI
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट कर तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, मैन्ना पुत्री यामुल निवासी ग्राम बादशाहपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसका निकाह कुछ साल पहले खुशनूद निवासी ऐथल से हुआ था। कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर तलाक देने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया कि पति ने उससे मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसकी पुत्रियों को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सभी लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की। इस मामले में विवाहिता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति खुशनूद, बुशरा, शहनाज, आमिर, समीर, मुर्तजा, मुंतजिर, रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें