फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के पहुंचने से पहले भागे माफिया

Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। खादर क्षेत्र की नदियों से खनन करने वालों का नेटवर्क प्रशासन से तेज है। तहसील के अधिकारियों के छापेमारी के लिए निकलते ही माफिया को नदियों तक सूचना पहुंच जाती है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार के सोलानी नदी के घाटों पर पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र में गंगा के भोगपुर, फतवा, टांडा महतौली, बालावाली और पौडावाली घाटों पर खनन हो रहा है। वहीं, सोलानी नदी के हस्तमौली, सहीपुर, डाडेकी, लादपुर, पुल घाट पर खनन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम को सूचना मिली थी कि सोलानी के घाटों पर अवैध खनन किया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार को टीम के साथ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। तहसीलदार धन प्रकाश शर्मा टीम के साथ नदी घाटों पर पहुंचे, लेकिन वहां खनन करते हुए कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि माफिया को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी। इसलिए तहसील टीम के पहुंचने से पहले भाग खड़े हुए।

अवैध खुदार से हो रहा भरान
लक्सर। कोतवाली के पास अवैध खुदान कर लाई जा रही मिट्टी से प्लाटों का भरान किया जा रहा है। लेकिन अभी तक ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली के समीप गहरे प्लाटों के भरान का काम किया जा रहा है। इसके लिए एक बाग से जेसीबी मशीन से खुदान किया जा रहा है। तहसील और पुलिस प्रशासन इस अवैध खनन को लेकर चुप्पी साधे हैं। जबकि कहीं भी मिट्टी उठान के लिए अनुमति जरूरी होती है। एसडीएम उत्तम सिंह चौहान का कहना है कि इसकी जांच तहसीलदार से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें