फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से कराह उठा ढाबा व्यवसाय

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पहाड़ों में त्रासदी का असर मैदान तक दिखाई दे रहा है। चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगने से क्षेत्र के कई लोगों की रोजी रोटी संकट में पड़ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान हरिद्वार-दिल्ली और देहरादून दिल्ली हाईवे के किनारे बने ढाबा मालिकों को उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई ढाबा मालिकों ने अपने कर्मचारियों को अवकाश पर भेजकर ताले लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

रुड़की में मलकपुर चुंगी से लेकर गुरुकुल तक हाईवे के किनारे ढाबों की संख्या 50 के आसपास है। इसी तरह रुड़की से भगवानपुर और मंडावर तक दोनों ओर खाने के ढाबे हैं। यह ढाबा मालिक यात्राकाल में ही ठीकठाक कमाई कर लेते हैं। बाकी सीजन में तो नो प्रोफिट नो लॉस में चलते हैं। पहाड़ में 15 और 16 जून को मची तबाही के बाद ढाबा व्यवसाय को भी तगड़ा झटका लगा है। 15 दिन पहले इन ढाबों में सुबह चार बजे से आधी रात तक रौनक रहती थी। ढाबा मालिकों के पास फुर्सत नहीं होती थी, लेकिन अब ढाबों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी ढाबा ऐसा नहीं है कि जिसके बाहर कोई वाहन खड़ा नजर आता हो। जिन ढाबों में 20 तक का स्टाफ था अब तीन से चार लोग ही काम कर रहे हैं। बाकी लोगों को अवकाश पर भेज दिया गया है। लंबे समय तक यही स्थिति रही तो ढाबों में ताले लटकने की स्थिति खड़ी हो जाएगी।

आपदा आने से पहले बहुत अच्छा काम चल रहा था, खाना तो छोड़िए तीन से चार हजार रुपये की चाय बिक जाती थी, अब दो सौ रुपये की चाय भी नहीं बिक रही।
- सुखपाल सिंह, ढाबा मालिक

ढाबे में 17 लोग काम कर रहे थे, काम ठप हुआ तो 14 लोगों को हटाना पड़ गया। दिनभर में अब एक भी गाड़ी नहीं लग पा रही है।
- दिलशाद, ढाबा मालिक

यही हाल रहा तो ढाबों में ताले लटकाने को मजबूर हो जाएंगे, बिजली और पानी का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कुछ दिन पहले तक लंच के समय की 20 से 25 गाड़िया लगती थीं।
विज्ञापन

- मोनू , ढाबा मालिक

ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों को सालभर का पेमेंट पहले ही कर दिया जाता है, लेकिन अब काम ठप हो चुका है।
- इसरार अहमद, ढाबा मालिक

ट्रैवल्स व्यवसाय को पहुंची चोट
शहर के कई ट्रेवल एजेंसियां चारधाम यात्रा के दौरान अपने वाहनों को उपलब्ध कराते हैं। ऐसे एजेंटों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। ज्यादातर एजेंसियों के वाहन खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें