फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मेयर प्रत्याशियों को नोटिस

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मेयर पद के सभी प्रत्याशियों की ओर से बिना अनुमति निजी संपत्तियों पर चुनाव प्रचार सामग्री लगाई गई। चुनाव अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मेयर प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। प्रत्याशियों को दो दिनों में इस पर स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निजी संपत्तियों पर भी पोस्टर, बैनर आदि चुनाव प्रचार सामग्री लगाए जाने के लिए अनुमति जरूरी होती है, लेकिन रुड़की नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी ने अनुमति नहीं ली। बिना अनुमति नगर में निजी संपत्तियों पर चुनाव प्रचार सामग्री लगा दी है।
बिना अनुमति के चुनाव प्रचार सामग्री लगाए जाने पर चुनाव अधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने सभी मेयर प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। प्रत्याशियों को दो दिनों में निजी संपत्तियों पर लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री का ब्यौरा देने के साथ ही जवाब मांगा है। उनका कहना है कि जवाब नहीं मिलने पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि बसपा प्रत्याशी अख्तरी बेगम पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के आरोप में एक और नोटिस जारी किया है। अख्तरी की ओर से सरकारी संपत्ति गणेशपुर पुल और वन विभाग के कार्यालय की दीवारों पर चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें