फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल की कंप्यूटर लैब में भीषण आग

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के समीप एमबीए की कंप्यूटर लैब में रविवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी लैब को अपनी चपेट में ले लिया। आग काबू करने में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां लगाई गईं। इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य अगिभनशमन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरुकुल की कंप्यूटर लैब में आग लगने की सूचना मिली। आग लैब के सर्वर से शुरू हुई और उसने पूरी लैब को अपनी चपेट में ले लिया। लैब में कंप्यूटर, फर्नीचर आदि सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। इसके अलावा रविवार सुबह घोड़ा अस्पताल के घासफूस में आग लग गई। पास ही स्थित ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। दमकल विभाग की मायापुर टीम आग तुरंत काबू नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुल जटवाड़ा के पास बड़ौत रोडवेज की बस के इंजन की वायरिंग में भी शार्ट-सर्किट से आग लग गई। बस हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रही थी। दमकल विभाग ने तुरंत आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें