फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदाें को मिले फांसी : राज्यपाल

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। राज्यपाल अजीज कुरैशी ने रेप जैसा घृणित अपराध करने वाले दरिंदो को फांसी देने की वकालत की है। उन्होंने दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना को निंदनीय बताया। कोर के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज का नैतिक पतन हो चुका है। लोग तेजी से संस्कार भूलते जा रहे हैं जो ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह है। इससे पहले राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में दिए अपने भाषण से युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) का दसवां दीक्षांत समारोह रविवार को कालेज के वर्धमान प्रेक्षागृह में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि यहां से डिग्री प्राप्त करने वालों के सपने तभी पूरे माने जाएंगे, जब उनके चरित्र और शिक्षा का उपयोग समाज के हित में हो। उन्होंने स्वाधीनता की पहली रात में पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि ये छात्र उस भाषण की भावना का अनुकरण कर अंतिम व्यक्ति की आंखों के आंसू पोंछने का काम करेंगे। कहा कि आज भी हमारे देश के करोड़ों लोगों को एक समय का भोजन और स्कूली शिक्षा नहीं मिलती। उनके पास सिर छिपाने के लिए घर नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए हमें कार्य करना होगा। उन्होंने गांधी जी का कथन बताते हुए कहा कि व्यक्ति को समाज के सबसे निर्धन, शोषित और कमजोर व्यक्ति को देखकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त करने हुए कहा कि सभी विद्यार्थी समाज के सामाजिक आर्थिक शोषण समाप्त करने की दिशा में कार्य करेंगे। उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान ने भी विचार रखे। इस दौरान संस्थान के 800 विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक की डिग्री दी गई। विवि स्तर पर वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सात छात्र-छात्राआें को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोर के अध्यक्ष जेसी जैन, सुनीता जैन, सुभाष जैन, श्रेयांश जैन, डा. गोपाल रंजन, डा. अनुराग राय, डा. वीके सिंह, डा. वीके मेहता आदि मौजूद रहे।

स्वर्ण पदक विजेता
रितेश कुमार (सिविल इंजीनियरिंग), नेहा जैन (कंप्यूटर साइंस), अनुराधा शास्त्री (सूचना प्रोद्योगिकी), रोहित सेठी (इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग), मयूर आहूजा (इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग), सागर गुरवारा (मैकेनिकल इंजीनियिरिंग), कनिका अग्रवाल (एमसीए) तथा श्वेता गौड़ (एमबीए)।
विज्ञापन


रजत पदक विजेता
विमला (सिविल इंजी.), प्रिन्सी जुनेजा और रजत अग्रवाल (कंप्यूटर साइंस), अपूर्वा वर्मा (सूचना प्रोद्योगिकी), निहारिका गोयल (इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स इंजी.), पारस जैन (इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग), स्वाति (मैकेनिकल इंजीनियिरिंग), शिवानी तोमर (एमसीए) तथा पूजा वासुदेव (एमबीए)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें