फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारकर लूट को देते अंजाम

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बाइक को टक्कर मारकर लाखों की लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार अन्य आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। नौ मई 2012 को हुई साढ़े नौ लाख की लूट में एक आरोपी अब भी फरार है। वहीं एक आरोपी ने पूर्व में हुई तीन लाख 74 हजार रुपये की लूट को अंजाम देना स्वीकारा।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली में पत्रकाराें से वार्ता करते हुए एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि श्याम सिंह पुत्र हरि सिंह से नौ मई 2012 को रानीपुर कोतवाली में बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर साढ़े नौ लाख रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में बीते एक जनवरी 2012 को तीन बदमाश गिरफ्तार किया गया। तीनाें आरोपियों धर्मपाल, संदीप उर्फ डाक्टर और विनोद राणा ने पुलिस को बताया कि उक्त घटना को नरेंद्र पुत्र रामपाल, बीनू पुत्र ऋषिपाल निवासीगण चंद्रपुर थाना बडगांव सहारनपुर, सरताज पुत्र ताराचंद, निवासी पूरणपुर रानीपुर हरिद्वार, संदीप पुत्र जयप्रकाश और बबलू ठाकुर ने मिलकर अंजाम दिया था।
एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को रानीपुर पुलिस और एसओजी ने संयुक्त टीम ने सिडकुल स्थित किर्वी चोक के पास घेराबंदी कर नरेंद्र, बीनू, सरताज और विजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने सांई मंदिर सिडकुल के पास एक बाइक सवार से साढ़े नौ लाख की लूट स्वीकारी।
विज्ञापन

आरोपी नरेंद्र ने नवंबर 2012 में अपने साथियों के साथ दवा चौक के पास से एक व्यक्ति की बाइक को टक्कर मारकर तीन लाख 74 हजार रुपये की लूट को भी अंजाम दिया था। नरेंद्र ने लूट के पैसों से चार कंप्यूटर मॉनीटर, यूपीएस, बैटरी, इनवर्टर और अन्य सामान जिसकी कीमत दो लाख रुपये, एक बाइक और एक तमंचा मय कारतूस खरीदे।


हत्या में वांछित है नरेंद्र
नरेंद्र एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो सुपारी लेकर अपने साथियों के साथ अपराध करता है। 2009 में शिवालिक नगर में डीजेएम भेल डालचंद की दिन दहाड़े हत्या को भी सुपारी लेकर अंजाम दिया था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर बैंकों के आसपास रैकी करवाता था। जो व्यक्ति पैसे लेकर जाता उसको मौका मिलते ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक सवार को टक्कर मारकर गिरा देता। दूसरी बाइक वाले लूट की घटना को अंजाम देते। नरेंद्र एलएलबी कर वकील बनने की तैयारी कर रहा था।v
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें