फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालियों से सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं : रामदेव

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में रहने वाले नेपालियों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो नेपाली भारत में ही जन्मे हैं उन्हें उनका अधिकार दिलाना ‘हामरो स्वाभिमान आंदोलन’ का उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को पतंजलि योग पीठ में आयोजित भारतवासी नेपालियों के सम्मेलन में बाबा ने कहा कि देश में कई नेपाली प्राचीन काल से ही रह रहे हैं। देश की सीमाआें पर यह योगदान देते रहे हैं। फिर भी इनसे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए अब हर कदम उठाए जाएंगे। पतंजलि विवि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने कहा ‘हामरो स्वाभिमान’ का मकसद भारत में रहने वाले नेपालियों को उनका अधिकार दिलाना है। जो नेपाली भारत में ही पैदा हुए हैं वे तो भारतीय मूल के हो गए। लेकिन उन्हें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकार कम प्राप्त हैं। ‘हामरो स्वाभिमान आंदोलन’ तब तक जारी रहेगा जब तक नेपालियों को भारतवासियों के समान नहीं मान लिया जाता।
कार्यक्रम में बाक्सिंग में देश को पहला गोल्ड दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी पदम बहादुरमल्ल, इंडियन आइडल प्रशांत तमांग, अंतरराष्ट्रीय महिला तैराक एडीना शर्मा, नेपाली गोयल मुरलीधर, जस्टिस आनंद प्रकाश सुब्बा आदि को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाओं को भी सम्मानित किया गया। स्वामी रामदेव ने ‘हामरो स्वाभिमान’ की मासिक पत्रिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में इंडियन आइडल रहे मूल रूप से नेपाली प्रशांत तमांग ने कई गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें