फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रक यूनियन को लेकर टकराव

Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भगवानपुर के बाद अब रुड़की में मिनी ट्रक यूनियन बनने से फैक्ट्रियों से सामान लोड करने को लेकर विवाद खड़ा होने लगा है। तहसील प्रशासन और पुलिस ने यदि समय रहते विवाद का निपटारा नहीं किया तो टकराव बढ़ सकता है। ट्रक मालिकों के बीच इस टकराव के लिए काफी हद तक नेता भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर कस्बे में पहले से ही ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन बनी हुई थी। बाद में एक नेता की शह पर दूसरी ट्रक यूनियन बना दी गई। नई ट्रक यूनियन बनने के बाद फैक्ट्रियों से निकलने वाले सामान को लेकर काफी समय तक विवाद बना रहा। इस वजह से उद्यमियों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अब इसी तरह का विवाद रुड़की मिनी ट्रक एसोसिएशन बनने से खड़ा हो गया। सोमवार को नई एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन संसदीय सचिव फुरकान अहमद ने किया जबकि रुड़की में पहले से ही ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन बनी हुई है। मंगलवार को जब पुरानी एसोसिएशन से जुड़े ट्रक काशीपुरी और सालियर में माल लोड करने के लिए पहुंचे तो नई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें भगा दिया। इन लोगोें का कहना था कि अब ट्रक नई एसोसिएशन से लेने होंगे। इसके विरोध में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल गंगनहर कोतवाल से मिला। इन लोगों का कहना था कि नई यूनियन पूरी तरह से अवैध है। लिहाजा कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में आदेश सैनी, राजकुमार, एसके दुबे, परवीन कुशवाह, रिजवान, सुधीर सैनी, अरुण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें