फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबूवाला का ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में यूथ क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खानपुर और अंबूवाला के बीच खेला गया। अम्बूवाला की टीम ने 81 रनों से मैच अपने कब्जे में कर लिया। फाइनल के मैन ऑफ दि मैच अंबूवाला के शीषपाल रहे, जिसने 43 गेंदों पर 102 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द सीरीज सुमित को दिया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के अध्यक्ष ठाकुर रतन सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुए सेमी फाइनल मैच में झबरेड़ा ने खानपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच अंबूवाला और खानपुर के मध्य खेला गया। अंबूवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 14 ओवरों में 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानपुर की टीम ने कुल 102 रन बनाए। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम खानपुर को भी नकदी और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित करना है। युवाओं को खेल भावना का परिचय देते हुए खेलना चहिए। उन्होंने कहा कि यूथ क्रिकेट एकेडमी को एक विशेष एकेडमी का दर्जा दिलाया जाएगा। एकेडेमी युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम करेगी। जिसके लिए एक नियमित कोच की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर राहुल गांधी ब्रिगेड के केंद्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र रावत एकेडमी उपाध्यक्ष शीतल तोमर, सचिव राम विशालदेव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें