फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से उछला अधिकतम तापमान

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मौसम मेहरबान है। सुबह को तो ठंड रहती है, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद मौसम बेहद राहत देने वाला हो जाता है। चटक धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि कोहरा ज्यादा होने की वजह से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई, लेकिन सोमवार की अपेक्षा कोहरा तो कम था। इसलिए सुबह ठंड अधिक रही। सुबह नौ बजे तक कोहरा लगभग पूरी तरह से छंट गया था। सूर्यदेव भी समय से ही निकल आए। धूप निकलने की वजह से ठंडे मौसम में गर्मी आ गई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर आसमान साफ होने के कारण चमकदार धूप रही। लोगों ने भी धूप का जमकर आनंद लिया। शाम तक धूप रही। हालांकि, सूर्य देव के छिप जाने पर मौसम एकाएक ठंडा हो गया। अच्छी धूप निकलने की वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान और बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। जबकि कोहरा छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें