हरिद्वार। ट्रेन हादसे में दो हथिनी की मौत को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक देवपुरा स्थित कार्यलय में की। बैठक में मादा हाथियों की मौत के लिए राजाजी पार्क के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए जंगल से जुड़ी सीमाआें पर तारबाड़ लगवाने की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जेपी पांडे ने कहा कि वन्यजीवों का शहरी क्षेत्रों की ओर आना एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को जंगली जानवरों को शहर की ओर आने से रोकने के लिए जंगल और शहरी सीमा क्षेत्र के बीच तारबाड़ लगवानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीरा रतूड़ी, मिथलेश गिल, महेश गौड़, मनोज गिरी, राकेश यादव एवं रीता वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।