फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जलालपुर गांव में शुक्रवार रात को हवाई फायरिंग करने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद पता चला कि गांव में दो पक्षों में पूर्व में हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष जमानत पर छूटा था। इस कारण पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दी गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में कुछ दिनों पूर्व खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। संघर्ष के दौरान दोनाें पक्षाें के बीच फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने दोनाें पक्षों के करीब 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक पक्ष के लोग जमानत पर रिहा हुए थे। रात को एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी की दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह असवाल ने बताया कि फायरिंग की झूठी सूचना पुलिस को दी गई थी। दोनों पक्षाें को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें