फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर संघर्ष

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जमीन विवाद को लेकर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नाथ नगर में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले में सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर नाथ नगर और राम नगर कालोनी के दो गुटों के बीच विवाद चला आ रहा था। पूर्व में दोनों पक्षों में सुलह समझौते की भी कोशिशें की गईं लेकिन, नतीजा सिफर ही रहा। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष नाथ नगर में भिड़ गए। इसमें कमलजीत और राज कुमार निवासी नाथ नगर और दिनेश वर्मा निवासी रामनगर घायल हो गए। आधा दर्जन दूसरे लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी जयमल सिंह नेगी ने बताया कि केस की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें