फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ठग की तलाश में रुड़की पहुंची राजस्थान पुलिस

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। राजस्थान में टावर के नाम पर ठगी के मामले में वहां की पुलिस ने महिला ठग की तलाश में दबिश दी है। बृहस्पतिवार को राजस्थान पुलिस आरोपी महिला की तलाश में पाडली गुर्जर गांव पहुंची। इस दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने के मामले में बृहस्पतिवार को राजस्थान पुलिस की एक टीम गंगनहर कोतवाली पहुंची। राजस्थान के झुझनू थाना पुलिस की एक टीम गंगनहर पुलिस को साथ लेकर पाड़ली गुर्जर गांव पहुंची। पुलिस की टीम ने पाड़ली गुर्जर गांव में एक महिला की तलाश की। राजस्थान पुलिस ने बताया कि करीब दो माह पूर्व थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर के नाम पर लाखाें की ठगी एक महिला ने की थी। ठगी करने के बाद महिला राजस्थान से फरार हो गई थी। राजस्थान पुलिस के एसआई बनवारी लाल ने बताया कि महिला शमीम बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाई।

बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास
लंढौरा थिथोला गांव में तीन साल के बच्चे के साथ कुकर्म के प्रयास की चरचा रही। पुलिस को तहरीर नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लंढौरा कस्बे के निकटवर्ती थिथौला गांव निवासी एक किशोर ने तीन साल के बच्चे के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें