फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जड़े लक्सर पुलिस पर गंभीर आरोप

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। विद्युत मोटर चोरी के मामले में कार्रवाई न करने और थाना परिसर में जबरन फैसला करा दिए जाने के मामले में पोड़ोवाली के ग्रामीणों ने खानपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई है। उधर सीधडू गांव की महिला की ओर से लक्सर कोतवाली पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत पर प्राधिकरण ने एसएसपी से आख्या तलब की है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के पोड़ोवाली गांव निवासी पवन आदि कई लोगों ने राज्य पुलिस प्राधिकरण में दर्ज कराई। जिसमें बताया कि चार नवंबर को उनके ट्यूबवेल पर रखा मोटर चोरी हो गया। इस बाबत खानपुर पुलिस को तहरीर दी गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर गांव निवासी बिजेंद्र और अलावलपुर निवासी विकास, डेरियो गांव निवासी वेदपाल को पूछताछ के लिए थानेे बुलाया था। पवन के मुताबिक पूछताछ के दौरान तीनों ने मोटर चोरी की घटना स्वीकार कर ली थी। पवन ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष टीएस राणा ने उक्त तीनों लोगों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। जबकि पवन को हवालात में डाल दिया। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा। पवन ने आरोप लगाया कि खानपुर थानाध्यक्ष बदमाशों, चोरों को संरक्षण दे रहे हैं। पवन ने खानपुर थानाध्यक्ष के कारनामों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर सीधडू गांव निवासी रजनी ने लक्सर कोतवाली के पुलिसकर्मियों पर उसके पति राजधन पर किए प्राणघातक हमले के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने और उसके पति को उल्टे डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए राज्य पुलिस प्राधिकरण से शिकायत की थी। प्राधिकरण ने एसएसपी हरिद्वार से इस बाबत आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें