फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लाख में कौन लेगा दो कमरों का फ्लैट

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल में इंद्रलोक आवासीय योजना के 144 फ्लैट हरिद्वार विकास प्राधिकरण की गले की फांस बने हुए हैं। जबकि एचडीए को उम्मीद थी कि उनके यह फ्लैट हाथों हाथ बिक जाएंगे। लेकिन, अत्यधिक महंगे होने के कारण इनकी तरफ कोई झांक तक नहीं रहा है। जिन्होंने आवेदन किया तो वह भी अब अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं।
विज्ञापन

इंद्रलोक में एचडीए के टू रूम सैट के 96 फ्लैट हैं। एक हाल किचन सहित दो कमरों के फ्लैट की कीमत एचडीए ने 44 लाख रुपये निर्धारित की है। जबकि शहर में दो कमरों का फ्लैट लोकेेशन के अनुसार 15-20 लाख रुपये तक आराम से मिल रहा है। इसी प्रकार निर्बल वर्ग के लिए आरक्षित एक कमरे के सैट की कीमत लगभग 7 लाख (6.99) रुपये निर्धारित की हुई है। यह रेट भी किसी के गले नहीं उतर रहा है। शहर में एक कमरे का फ्लैट पांच लाख के आसपास मिल रहा है। ऐसे में इसके यह 48 फ्लैट भी सिरदर्द बने हुए हैं।

सात आवेदकों ने वापस लिए आवेदन
-एचडीए इंद्रलोक आवासीय योजना के लिए दो बार आवेदन मांग चुका है। अभी तक इसके लिए कुल 29 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से भी सात लोगों ने महंगा होने के कारण अपने आवेदन वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन

-इंद्रलोक आवासीय योजना बहुत अच्छी है। उसमें सभी मूलभूत सुविधाएं का विकास किया जाना है। सीवर, सड़क, पानी-बिजली, पार्क, स्कूल, सामुदायिक केंद्र आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बुनियादी सुविधाओं के आधार पर रेट बोर्ड द्वारा तय किए हैं।
विज्ञापन

गिरधारी सिंह रावत, सचिव एचडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें