फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में पिता, पुत्र और भतीजे का अंतिम संस्कार

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गंगा में डूबे पिता-पुत्र और भतीजे का गमगीन माहौल में जियापोता गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीनों की अंतिम यात्रा में जियापोता, अजीतपुर, जगजीतपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। दूसरे दिन भी जियापोता में दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गंगा पार करने के दौरान डूबने से अजीतपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें श्याम सिंह उनके पुत्र रोहन और भतीजे अजय के अलावा श्याम सिंह के दो साले गौरव और छोटू शामिल थे। गौरव और छोटू के शव उनके परिजन अपने साथ देवबंद ले गए। शनिवार को जब श्याम सिंह, रोहन और अजय के शव जियापोता पहुंचे तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे फूट फूटकर रोने लगे। अंतिम दर्शन करने के लिए जियापोता के अलावा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि रोहन और अजय का शव जमीन में दबाकर संस्कार किया गया। जबकि श्याम सिंह का दाह संस्कार उनके परिजनों ने किया। हृदय विदारक इस घटना में खासोआम परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें