हरिद्वार। नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों के निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने समय सारिणी जारी कर दी है। निकायवार विस्तृत निरीक्षण के लि संगणक, पर्यवेक्षक और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा।
नगर निगम हरिद्वार, नगर पालिका रुड़की, मंगलौर और नगर पंचायत लक्सर, लण्ढ़ौरा और झबरेड़ा की निर्वाचक नामावलियों का दोबारा निरीक्षण कार्यक्रम तय कर दिया गया है। जिला निर्वाच अधिकारी सचिन कुर्वे ने बताया कि संगणक, पर्यवेक्षक और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 20 से 23 नवंबर तक की जाएग। कार्यक्षेत्र आवंटन 24 से 26 नवंबर तक होगा। 27 से 30 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। घर-घर जाकर संगणक गणना और सर्वेक्षण का कार्य एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक करेंगे। नामावली तैयार करने के लिए 16 से 22 दिसम्बर का समय तक किया गया है। जबकि मुद्रण 23 दिसम्बर से 11 जनवरी तक होगा। निर्चाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाश और निरीक्षण 12 से 18 जनवरी तक होगा। दावे और आपत्ति 19 से 25 जनवरी तक लिए जाएंगे, जबकि निस्तारण 27 से 31 जनवरी तक होगा। आपत्ति निस्तारण के बाद मुद्रण एक फरवीर से 5 फरवीर तक और जनता के लिए अंतिम प्रकाश छह फरवरी को किया जाएगा। एक जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को ही निर्वाचक नामावलियों में शामिल किया जाएगा।