फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या का आरोपी दबोचा

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नौ वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोपी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी बच्चे की कालोनी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। दो साल पहले भी यह आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार कर चुका है।
विज्ञापन

दस नवंबर को भेल सेक्टर दो के एक तालाब में नौ टिबड़ी निवासी नौ वर्षीय बच्चे का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने टिबड़ी और आसपास के क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जो पूर्व में बच्चों के साथ इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे।
कोतवाली प्रभारी ने बताया इसी आधार पर मंगलवार को संजयनगर टिबड़ी निवासी अमित से पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया कि वह बहला-फुसलाकर बच्चे को सेक्टर दो के जंगल में ले गया था और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहचान छिपाने के डर से बच्चे की हत्या कर दी और लाश तालाब में फेंक दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपी इससे पहले जनवरी 2010 में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें