फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। खानपुर पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के दो शातिर सदस्याें को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गिरोह के तीन और आरोपियाें की तलाश अभी जारी है। जबकि लक्सर पुलिस ने आरोपियों द्वारा चोरी किया गया ट्रक कुछ घंटे बाद ही लावारिस हालत में सड़क से बरामद किया था।
विज्ञापन

खानपुर पुलिस शुक्रवार रात को गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को दाबकी कलां गांव के जंगल के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियाें को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियाें ने अपने नाम अकरम निवासी गुंठा थाना पुख्ता गढ़ी शामली और मुंतजीर निवासी थापुल थाना बिहारीगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार दोनाें आरोपियों के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपियाें के तीन अन्य साथी भी है, जिनकी तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बताया कि आरोपियाें ने सात नवंबर को सहारनपुर-गागलहेड़ी मार्ग से एक ट्रक चोरी किया था। यह ट्रक आरोपी देवबंद के एहसान को बेचना चाह रहे थे। लेकिन, सौदा नहीं हुआ तो आरोपी एहसान के कहने पर ट्रक को बेचने के लिए लक्सर लाए थे। यह ट्रक आरोपियों ने शुक्रवार शाम को ढढेकी-दाबकी मार्ग पर खड़ा कर दिया था। जिसके बाद लक्सर पुलिस ने इस ट्रक को शाम के समय लावारिस हालत में बरामद किया था। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी भी खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें