रुड़की। पुरानी तहसील क्षेत्र स्थित कुंदन हलवाई वाली गली में मामूली बात को लेकर छात्रों की गली के युवकों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में पांच छात्र घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक निजी तकनीकी संस्थान के छात्र कुंदन हलवाई वाली गली में रहते हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों का कोई दोस्त उनसे मिलने वहां आया था। गली के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पाकर गंगनहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। मारपीट की घटना में छात्र पक्ष की ओर से आशीष सैनी, मोहिन सैनी माच्छारेड़ी, अंकित सैनी तथा अंकित कुमार निवासी अकबरपुर और लक्सर निवासी प्रवीण घायल हो गए। पुलिस ने घायलाें को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।