फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि का साथ चाहती है हावर्ड यूनिवर्सिटी

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। अमेरिका का हावर्ड विश्वविद्यालय पतंजलि योगपीठ से मिलकर अपने देश में योग और आयुर्वेद के कोर्स शुरू करवाना चाहता है। हावर्ड के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एवं सेक्रेटरी ने इस आशय का पत्र पतंजलि के कुलपति को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अमेरिका की प्रसिद्ध संस्था नासा भी योग और आयुर्वेद का लाभ अपने वैज्ञानिकों को देना चाहती है।
विज्ञापन

बुधवार को बाबा रामदेव ने पत्रकारों को हावर्ड विवि द्वारा भेजे गए पत्र की प्रतियां वितरित की। हावर्ड के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एवं सेक्रेटरी आरटिस हैंपशायर कोवान ने पत्र में पतंजलि के साथ मिलकर अपने विवि में योग, आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में पाठ्यक्रम शुरू करवाने का प्रस्ताव किया है। बाबा रामदेव ने उम्मीद जताई कि यह समझौता परवान चढ़ेगा और अमेरिका भी योग और आयुर्वेद से लाभान्वित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें