फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहर, देहात में हाहाकार

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बिजली कटौती से शहर से देहात तक में हाहाकार मचा है। आधी रात के बाद गुल बिजली के चलते लोगों की शुक्रवार की सुबह भारी गुजरी। शहर में करीब नौ घंटे बिजली गायब रही तो देहात क्षेत्र में 18 घंटे तक का कट हुआ। दफ्तरों को जाने वाले हों, दुकानदार हो या फिर स्कूली बच्चे, हर किसी ने परेशानी झेली।
विज्ञापन

बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऊर्जा निगम के पास बिजली की समस्या को लेकर न तो कई जवाब है और न ही समाधान। लोगों का कहना है कि अधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि बिजली ऊपर से काटी गई है। शुक्रवार को स्थिति बहुत ही बदतर रही। शहर में देर रात साढ़े तीन बजे ही बिजली गुल हो गई और सुबह साढ़े नौ बजे सुचारु हुई। इसके बाद दोपहर में भी करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। देहात में स्थिति और भी बुरी रही। लक्सर में सुबह चार बजे बिजली कट गई और शाम चार बजे ही सुचारु हो सकी। इसके अलावा नारसन क्षेत्र में दस घंटे, भगवानपुर में आठ घंटे और चुड़ियाला में 18 घंटे की बिजली कटौती हुई।

पानी के लिए तरसते रहे लोग
शुक्रवार की शुरुआत पानी की किल्लत से हुई। लोगों को नहाने के लिए भी पानी नसीब नहीं हुआ। खाने पीने के लिए लोगों ने हैंडपंपों से पानी लाकर गुजारा किया। आवास विकास, चाव मंडी, रामनगर, आदर्शनगर, सिविल लाइंस, आजादनगर, गणेशपुर सहित तमाम कालोनियाें में लगे हैंडपंपाें पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह साढ़े नौ बजे बिजली आने के बाद दोपहर करीब 11 बजे लोगों के घरों में पानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें