देहरादून से आई हरिद्वार के मरीजोें के एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 99 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या 557 तक पहुंच गई है। जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 1280 तक पहुंच गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों के मामले लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जबकि अस्पतालों के हालात यह है कि मरीज भर्ती करने के लिए बिस्तर तक नहीं है।
डेंगू के मरीजों के हरिद्वार के साथ-साथ देहरादून के अस्पतालों में भारी संख्या में इलाज कराया है। इसमें देहरादून के सीएमओ ने अक्तूबर में भर्ती हुए डेंगू के 99 मरीजों की रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद एलायजा रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जनपद में 557 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 1280 तक पहुंच गई है। डेंगू के मरीजों के मामले लगातार आने पर अस्पतालों में भर्ती करने के लिए बेड खाली नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अभियान भी बंद हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब डेंगू को नियंत्रण में होने की बात कह रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू के नए मरीज कम आ रहे हैं, बल्कि पुराने मरीजों के ही मामले हैं। दीपावली के बाद से डेंगू का लार्वा बामुश्किल ही पनपेगा।