फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, अब हरिद्वार में भी लीजिए पैरा मोटर फ्लाइंग का मजा

Wed, 08 May 2019 10:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एडवेंचर का शौक रखने वाले युवा अब हरिद्वार में भी साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठा सकते हैं। हरिद्वार में मंगलवार को पैरा मोटर फ्लाइंग और पैरा ट्राइक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हो गई। युवा न केवल साहसिक गतिविधियां सीख सकेंगे बल्कि उनका आनंद भी उठा सकेंगे।

विज्ञापन


इस पैरा मोटर सेलिंग प्रशिक्षण एवं स्वैच्छिक उड़ान का सेंटर डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के सामने नगर निगम की भूमि पर खोला गया है। इसका उद्घाटन नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के वीसी आलोक कुमार पांडेय ने दीप जलाकर किया।

सेंटर के संचालक एवं पायलट हर्ष सचान ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल फ्लाइंग बाई माउंटेन में पैरा मोटर फ्लाइंग, पैरा ट्राइक की सुविधा होगी। सेंटर पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड धारक अप्पा साहेब दास भी प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के अलावा सैलानी भी स्वछंद हवाई उड़ान का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सचिव उमाकांत पंवार ने कहा कि साहसिक खेलों का उद्देश्य, दृढ़ संकल्प, साहस और दृढ़ता की भावना को विकसित करना है। इनसे युवाओं में नेतृत्व गुणों का विकास होता है। इस मौके पर सिडकुल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, पुलकित गर्ग, विकास गोयल, ललित सचदेवा, सुरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें