फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस नए सिरे से करेगी मृत्युंजय मिश्रा परिवार की संपत्ति की जांच, पत्नी को भी बनाया आरोपी

Wed, 08 May 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डा. मृत्युंजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मुकदमे में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के साथ उनकी पत्नी श्वेता मिश्रा को भी सह आरोपी बनाया गया है। इस मामले में विजिलेंस अब मिश्रा परिवार की संपत्ति की नए सिरे से जांच करेगी।

विज्ञापन


आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुए वित्तीय घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा पर कानूनी शिकंजा लगातार कस रहा है। विजिलेंस की जांच में मिश्रा परिवार की संपत्ति का भी आंकलन हुआ था।

इसमें दिल्ली और हरिद्वार रोड स्थित जीटीएम प्रोजेक्ट में फ्लैट, धोरणखास में जमीन के अलावा मिश्रा परिवार के खातों में मोटी रकम मिली थी। इन खातों को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है।
विज्ञापन


विजिलेंस की प्राथमिक जांच पड़ताल में करीब 12 करोड़ की संपत्ति पकड़ में आई थी। शासन की अनुमति के बाद विवेचक प्रदीप पंत ने मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमे में अब मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा को भी सह आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच विजिलेंस के सीओ चंद्रमोहन सिंह को सौंपी गई है। विवेचना में मिश्रा परिवार की संपत्ति को लेकर नए सिरे से जांच होगी। माना जा रहा है कि मिश्रा परिवार की कुछ और संपत्ति सामने आ सकती है।

बता दें कि आयुर्वेद विवि के घोटाले में मृत्युंजय के साथ श्वेता मिश्रा भी आरोपी हैं। श्वेता मिश्रा पहले मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे ले चुकी हैं। मामले में अन्य आरोपी फर्म मालिक नूतन रावत की गिरफ्तारी पर भी रोक है, जबकि शिल्पा त्यागी की याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है।    

विवेचना में नए सिरे से मिश्रा परिवार की संपत्ति का पता लगाया जाएगा। अब तक दिल्ली और देहरादून में प्रापर्टी के अलावा बैंक खातों में रकम मिली है। अन्य शहरों में भी संपत्ति होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-अबुधई सेंथिल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें